Skip to main content

kanda poha

kanda poha | how to make kanda poha | mumbai roadside recipes |  poha recipe



कांदा पोहा एक बहुत ही स्वादिष्ट , पौष्टिक और कम समय में बनने वाला नाश्ता है। यह महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का एक लोकप्रिय व्यंजन है और वहां पर स्ट्रीट फ़ूड के रूप में भी फेमस है। इसे आप ब्रेकफास्ट में या शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। बच्चों के लंच में भी दें सकते हैं। तो आइये बनाते हैं -

आवश्यक सामग्री | ingredients


  • पोहा - 150 ग्राम (2 cups)
  • प्याज़ - 2 मध्यम (कटी हुई)
  • मूंगफली दाना - 1/2 कप 
  • काली सरसों - 1 टी स्पून 
  • कड़ी पत्ता - 8 से 10 
  • हल्दी पाउडर - 1 टीस्पून  
  • लाल मिर्च - 1/2 टीस्पून 
  • हरी मिर्च - २ (बारीक़ कटी हुई)
  • हरा धनिया - 1 टेबलस्पून (बारीक़ कटा हुआ)
  • नींबू का रस - 2 टीस्पून  
  • नमक - स्वादानुसार 
  • रिफाइंड आयल - 2 टेबलस्पून 


विधि। method 



  • पोहा को साफ़ कर लें। अब पोहे को एक स्ट्रेनर में डालकर उसपर 1 - 2 गिलास पानी डालें। 
  • सारा पानी निकलने के बाद 15 मिनट के लिए पोहे को फूलने के लिए रख दें। 
  • कढ़ाई को गैस पे रखें और उसमें तेल डालकर गरम करें। अब इसमें मूंगफली के दाने डालकर हल्का भूरा होने तक तल लें। 
  • इन दोनों को एक अलग प्लेट में निकाल लें।  
  • अब बचे हुए तेल में सरसों के दाने डालकर चटकने दें। फिर कड़ी पत्ता और कटे हुए प्याज़ और कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें। 
  • अब इसमें हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। 
  • अब मसाले में भीगा हुए पोहा डालकर अच्छे से मिक्स करें।  
  • अब गैस बंद कर नींबू का रस और बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला दें और 2 - 3 मिनट के लिए ढक कर रख दें।      

स्वादिष्ट कांदा पोहा बनकर तैयार है। पोहे को प्लेट में निकाल लें। ऊपर से हरा धनिया और तली हुई मूंगफली के दाने डालकर परोसें।   

Comments

  1. Hi,
    Thanks for sharing nice article, Marathi Kitchen an authentic veg kitchen in Bangalore serves online Poha, Vada Pav, Misal Pav, Sabudana Khichdi. Reach us at +91-6366772020. Subscribe now: www.marathikitchen.com.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

pyaz - hari mirch ki sabzi

प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी। onion - green chillies fry प्याज़ को न सिर्फ सलाद के रूप में कच्चा खाया जाता है बल्कि इससे हम अलग अलग तरह की सब्जी भी बना सकते है जैसे बेसन वाली प्याज की सब्ज़ी , भरवाँ  प्याज़ की सब्ज़ी। आज हम आपके साथ प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी बनाने की विधि शेयर करेंगे जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ दो मिनट में बनाई जा सकती है। यह सब्जी पूरी , परांठे , रोटी के साथ खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इस सब्जी को दाल या फिर ग्रेवी वाली करी के साथ साइड डिश की तरह भी सर्व कर सकते है। तो फिर आइये  इस सब्जी को बनाना शुरू करते हैं। आवश्यक सामग्री। ingredients   प्याज़ - 6 मध्यम  हरी मिर्च - 8 से 10  सरसों - 1/2 tsp  हींग - 1 चुटकी  हल्दी पाउडर - 1 tsp  अमचूर - 1 tsp  गरम मसाला - 1/2 tsp  देगी मिर्च - 1/2 tsp  तेल - 1 tbsp  नमक - स्वादानुसार  हरा धनिया - गार्न...

Chilli potato

चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato आवश्यक सामग्री - ingredients for chilli potato आलू - 2 बड़े (250 gm) हरी मिर्च - 1-2 बारीक़ कटी हुई  अदरक लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच  शिमलामिर्च  - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटी हुई) छोटा प्याज़ - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ ) सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच  रेड चिल्ली सॉस - 1 छोटा चम्मच  टोमेटो सॉस - 1 बड़ा चम्मच  कॉर्न फ्लोर  - 1 बड़ा चम्मच  (चौथाई कप पानी में घुला हुआ) देगी मिर्च - 1 छोटा चम्मच  नमक - स्वादानुसार  तेल - 1 बड़ा चम्मच  घोल  मैदा - 1/4 कप  कॉर्न फ्लोर - 1/4 कप  नमक - 1/2 छोटा चम्मच  अजीनो मोटो - 1 चुटकी  (ऑप्शनल) देगी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच तेल -1 बड़ा चम्मच    विधि - How to make Chili Pot...

protein powder

Homemade Protein Powder | How To Make Protein Powder At Home | Protein Powder recipe in hindi भागदौड़ भरी ज़िन्दगी और गलत खान - पान की आदतों की वजह से हम सब में कहीं न कहीं प्रोटीन की कमी जरूर हो जाती है जिसे हम सभी मार्किट में मिलने वाले महंगे महंगे प्रोटीन पाउडर खरीद कर पूरा करने की कोशिश करते हैं। इन प्रोटीन पाउडर के बहुत सारे साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए आज हम घर पर ही प्रोटीन पाउडर बनाएंगे जो बनाना बहुत ही आसान है और इसे परिवार के सभी सदस्य प्रयोग कर सकते हैं। जो यंगस्टर्स जिम में जाकर वर्कआउट करना पसंद करते हैं उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद हैं। आवश्यक सामग्री | ingredients भुने चने - 100 ग्राम (बिना छिलके वाले) बादाम - 100 ग्राम  मूंगफली दाना - 100 ग्राम  मिल्क पाउडर - 100 ग्राम  छोटी इलाइची - 2 से 3  विधि | method   सबसे पहले एक भारी तले के पैन में मूंगफली दाने को लगातार चलते हुए हल्का भून लें और इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।  इसी प्रकार बादाम और चनों को भी भून लें।  अब इ...