Skip to main content

Restaurant Style Dal Makhani

रेस्टोरेंट स्टाइल  दाल मखनी - Restaurant Sytle Dal Makhani Recipe

 पंजाब की लोकप्रिय दाल - दाल मखनी सभी को बहुत पसंद आती है। ये सभी रेस्टोरेंट और पार्टी मेन्यू में अवश्य शामिल होती है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ - साथ यह बहुत स्वास्थय वर्धक भी होती है | आइये आज हम भी एकदम सरल तरीके से रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाते है।   
  • 4-5 लोगों के लिए 
  • समय - 50 मिनट 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani
  • काली साबुत उड़द - 100 gm (1/2 कप )
  • राजमा - 50 gm (1/4 कप )
  • टमाटर - 150 gm
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच का टुकड़ा 
  • मक्खन - 150 gm
  • बड़ी इलाइची - 1
  • तेज पत्ता - 1
  • देगी मिर्च - 1 छोटी चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
छौंकने  के लिए
  • घी - 1 टेबल स्पून 
  • जीरा - 1/2 टी स्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून 
  • अदरक - 1 टी स्पून बारीक़ कटा हुआ 
  • हींग - 1 पिंच 
गार्निश के लिए 
  • हरा धनिया - 1/2 छोटी कटोरी 
  • क्रीम - 1 टेबल स्पून 
  • कसूरी मेथी - 1 टी स्पून  
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच 

विधि - How to make Dal Makhani
  • उड़द और राजमा  को धो कर पानी में 8 घंटे या पूरी  रात के लिए भिगो दीजिये
  • भीगी हुई दाल में से पानी निकाल कर धो लीजिये। 
  • टमाटर , अदरक , हरी मिर्च को मिक्सी में बारीक़ पीस लीजिये। 
  • अब एक कुकर में दाल , पिसा हुआ पेस्ट , मक्खन , देगी मिर्च , बड़ी इलाइची , तेज पत्ता , नमक डालकर  3 कप (दाल की मात्रा का चार गुना)पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिये। कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमे कर दीजिये और दाल को 50 मिनट तक पकाइये।
  • कुकर को आग से नीचे उतारिये और अपने - आप ठंडा होने दीजिये। 
  • कुकर को खोल कर दाल को कलछी से थोड़ा मैश कीजिये। 
  • छौंकने के लिए :- घी को एक छोटे  पैन में  गरम कीजिये , जीरा और हींग डालकर , अदरक डालकर भूनिये लाल मिर्च डालकर दाल में छौंक  दीजिये। 
हरा धनिया , कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर अच्छे  से मिलाइये और ऊपर से क्रीम डालकर गरमा - गरम परोसिये। 

सुझाव 
  • यदि आप प्याज और लहसुन पसंद करते है तो घी में जीरा भूनने के बाद एक प्याज (बारीक़ कटी हुई ) और 3-4 कली लहसुन की ( बारीक़ कटी हुई ) डाल कर भून लीजिये और शेष सामग्री डालकर दाल में छौंक दीजिये। 
  • दाल को उबालते समय देगी मिर्च का प्रयोग अवश्य करे। इससे दाल में बहुत अच्छा कलर आता है।    

Comments

  1. Interesting blog, I just came across this Indian Restaurant In Central Coast known as The Grand Pavilion, and honestly it's one of the best places to sit and enjoy with your family.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

pyaz - hari mirch ki sabzi

प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी। onion - green chillies fry प्याज़ को न सिर्फ सलाद के रूप में कच्चा खाया जाता है बल्कि इससे हम अलग अलग तरह की सब्जी भी बना सकते है जैसे बेसन वाली प्याज की सब्ज़ी , भरवाँ  प्याज़ की सब्ज़ी। आज हम आपके साथ प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी बनाने की विधि शेयर करेंगे जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ दो मिनट में बनाई जा सकती है। यह सब्जी पूरी , परांठे , रोटी के साथ खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इस सब्जी को दाल या फिर ग्रेवी वाली करी के साथ साइड डिश की तरह भी सर्व कर सकते है। तो फिर आइये  इस सब्जी को बनाना शुरू करते हैं। आवश्यक सामग्री। ingredients   प्याज़ - 6 मध्यम  हरी मिर्च - 8 से 10  सरसों - 1/2 tsp  हींग - 1 चुटकी  हल्दी पाउडर - 1 tsp  अमचूर - 1 tsp  गरम मसाला - 1/2 tsp  देगी मिर्च - 1/2 tsp  तेल - 1 tbsp  नमक - स्वादानुसार  हरा धनिया - गार्न...

Chilli potato

चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato आवश्यक सामग्री - ingredients for chilli potato आलू - 2 बड़े (250 gm) हरी मिर्च - 1-2 बारीक़ कटी हुई  अदरक लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच  शिमलामिर्च  - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटी हुई) छोटा प्याज़ - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ ) सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच  रेड चिल्ली सॉस - 1 छोटा चम्मच  टोमेटो सॉस - 1 बड़ा चम्मच  कॉर्न फ्लोर  - 1 बड़ा चम्मच  (चौथाई कप पानी में घुला हुआ) देगी मिर्च - 1 छोटा चम्मच  नमक - स्वादानुसार  तेल - 1 बड़ा चम्मच  घोल  मैदा - 1/4 कप  कॉर्न फ्लोर - 1/4 कप  नमक - 1/2 छोटा चम्मच  अजीनो मोटो - 1 चुटकी  (ऑप्शनल) देगी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच तेल -1 बड़ा चम्मच    विधि - How to make Chili Pot...

protein powder

Homemade Protein Powder | How To Make Protein Powder At Home | Protein Powder recipe in hindi भागदौड़ भरी ज़िन्दगी और गलत खान - पान की आदतों की वजह से हम सब में कहीं न कहीं प्रोटीन की कमी जरूर हो जाती है जिसे हम सभी मार्किट में मिलने वाले महंगे महंगे प्रोटीन पाउडर खरीद कर पूरा करने की कोशिश करते हैं। इन प्रोटीन पाउडर के बहुत सारे साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए आज हम घर पर ही प्रोटीन पाउडर बनाएंगे जो बनाना बहुत ही आसान है और इसे परिवार के सभी सदस्य प्रयोग कर सकते हैं। जो यंगस्टर्स जिम में जाकर वर्कआउट करना पसंद करते हैं उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद हैं। आवश्यक सामग्री | ingredients भुने चने - 100 ग्राम (बिना छिलके वाले) बादाम - 100 ग्राम  मूंगफली दाना - 100 ग्राम  मिल्क पाउडर - 100 ग्राम  छोटी इलाइची - 2 से 3  विधि | method   सबसे पहले एक भारी तले के पैन में मूंगफली दाने को लगातार चलते हुए हल्का भून लें और इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।  इसी प्रकार बादाम और चनों को भी भून लें।  अब इ...