Skip to main content

pyaz - hari mirch ki sabzi

प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी। onion - green chillies fry
प्याज़ को न सिर्फ सलाद के रूप में कच्चा खाया जाता है बल्कि इससे हम अलग अलग तरह की सब्जी भी बना सकते है जैसे बेसन वाली प्याज की सब्ज़ी , भरवाँ  प्याज़ की सब्ज़ी। आज हम आपके साथ प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी बनाने की विधि शेयर करेंगे जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ दो मिनट में बनाई जा सकती है। यह सब्जी पूरी , परांठे , रोटी के साथ खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इस सब्जी को दाल या फिर ग्रेवी वाली करी के साथ साइड डिश की तरह भी सर्व कर सकते है। तो फिर आइये  इस सब्जी को बनाना शुरू करते हैं।



आवश्यक सामग्री। ingredients 
  • प्याज़ - 6 मध्यम 
  • हरी मिर्च - 8 से 10 
  • सरसों - 1/2 tsp 
  • हींग - 1 चुटकी 
  • हल्दी पाउडर - 1 tsp 
  • अमचूर - 1 tsp 
  • गरम मसाला - 1/2 tsp 
  • देगी मिर्च - 1/2 tsp 
  • तेल - 1 tbsp 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • हरा धनिया - गार्निशिंग के लिए 
विधि। method 
  • प्याज़ का छिलका उतार कर धो लें और लम्बे लम्बे टुकड़ो में काट लें। 
  • हरी मिर्च को धो कर गोल गोल टुकड़ो में काट लें। 
  • एक कढ़ाई में तेल डालें और गरम होने के बाद इसमें सरसों और हींग डालें। 
  • जब सरसों का चटकना बंद हो जाए  तो प्याज़ और हरी मिर्च डालकर लगातार चलाते हुए पकायें। 
  • जब प्याज़ थोड़े नरम हो जाए तो इसमें हल्दी , अमचूर , गरम मसाला , देगी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और ढक कर 1 मिनट के लिए पकायें। 
  • अब ढक्कन हटा कर इससे एक मिनट के लिए खुला ही भूनें और हरे धनिये से सजाकर सर्व करें। 














Comments

  1. Excellent incredible blog layout! How long have you been blogging for? you make running a blog look easy. The overall glance of your website is magnificent, let alone the content!
    your blog is amazing we also provide same blog.
    Easy Healthy Breakfast Recipes

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Chilli potato

चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato आवश्यक सामग्री - ingredients for chilli potato आलू - 2 बड़े (250 gm) हरी मिर्च - 1-2 बारीक़ कटी हुई  अदरक लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच  शिमलामिर्च  - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटी हुई) छोटा प्याज़ - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ ) सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच  रेड चिल्ली सॉस - 1 छोटा चम्मच  टोमेटो सॉस - 1 बड़ा चम्मच  कॉर्न फ्लोर  - 1 बड़ा चम्मच  (चौथाई कप पानी में घुला हुआ) देगी मिर्च - 1 छोटा चम्मच  नमक - स्वादानुसार  तेल - 1 बड़ा चम्मच  घोल  मैदा - 1/4 कप  कॉर्न फ्लोर - 1/4 कप  नमक - 1/2 छोटा चम्मच  अजीनो मोटो - 1 चुटकी  (ऑप्शनल) देगी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच तेल -1 बड़ा चम्मच    विधि - How to make Chili Pot...

protein powder

Homemade Protein Powder | How To Make Protein Powder At Home | Protein Powder recipe in hindi भागदौड़ भरी ज़िन्दगी और गलत खान - पान की आदतों की वजह से हम सब में कहीं न कहीं प्रोटीन की कमी जरूर हो जाती है जिसे हम सभी मार्किट में मिलने वाले महंगे महंगे प्रोटीन पाउडर खरीद कर पूरा करने की कोशिश करते हैं। इन प्रोटीन पाउडर के बहुत सारे साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए आज हम घर पर ही प्रोटीन पाउडर बनाएंगे जो बनाना बहुत ही आसान है और इसे परिवार के सभी सदस्य प्रयोग कर सकते हैं। जो यंगस्टर्स जिम में जाकर वर्कआउट करना पसंद करते हैं उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद हैं। आवश्यक सामग्री | ingredients भुने चने - 100 ग्राम (बिना छिलके वाले) बादाम - 100 ग्राम  मूंगफली दाना - 100 ग्राम  मिल्क पाउडर - 100 ग्राम  छोटी इलाइची - 2 से 3  विधि | method   सबसे पहले एक भारी तले के पैन में मूंगफली दाने को लगातार चलते हुए हल्का भून लें और इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।  इसी प्रकार बादाम और चनों को भी भून लें।  अब इ...