Skip to main content

Besan Ladoo

Besan Ladoo | Besan Ladoo Recipe In Hindi | Besan Ka Laddu | Diwali Recipes


बेसन के लडडू ख़ास तौर पर दिवाली और अन्य त्योहारोंं पर बनाएं जाते हैं। यह उत्तर भारत की एक लोकप्रिय  मिठाई है। बेसन के लडडू  बनाना बहुत आसान है और इन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इन्हे बना कर ये एयर टाइट कंटेनर में भर दिए जाए तो ये 2 महीने तक ख़राब नहीं होते। तो आइये आज बेसन के लडडू बनाते हैं।

आवश्यक सामग्री। ingredients 

  • मोटा पिसा बेसन - 250 ग्राम (2 कप )
  • घी - 200 ग्राम (1 कप थोड़ा कम )
  • तगार (बूरा) - 250 ग्राम (1 कप )
  • इलाइची पाउडर - 1/2 टीस्पून 
  • पिस्ते -  गार्निश के लिए 


विधि। method


  • एक कढ़ाई में बेसन और 2 - 3 टेबलस्पून घी डालकर कलछी से लगातार चलाते हुए बेसन को भून लें। जब बेसन हल्का गुलाबी होने लगे तब उसमें 2 - 3 स्पून घी और डालकर लगातार चलाते हुए भून लें। जब बेसन में से अच्छी खुशबू आने लगे तो उसमें इतना घी डालें की एक गाढ़ा पेस्ट सा बन जाये। सारा घी एक साथ नहीं डालेंगे। जब बेसन हल्का ब्राउन होने लगे तब उसमें एक टेबलस्पून पानी की छींटे लगा दें। इससे बेसन में झाग बनेंगें और बेसन दानेदार हो जायेगा ,जो की लडडूओं का स्वाद बहुत अच्छा कर देगा। 
  • बेसन को तब तक भूनें जब तक की इसमें झाग ख़तम न हो जायें। झाग ख़तम होने पर आग बंद कर लें। बेसन भुनकर तैयार हैं। इसे ठंडा करने के लिए एक प्लेट में निकाल लें।
  • बेसन के हल्का ठंडा होने पर इसमें इलाइची पाउडर और तगार (बूरा) डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
  • लडडू बनाने के लिए मिश्रण तैयार हैं। अब इसमें से थोड़ा - थोड़ा मिश्रण लेकर गोल - गोल लडडू बनालें। लडडू का साइज आप अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं। अब लडडूओं को कटे हुए पिस्ता से सजालें। 
बेसन के लडडू बनकर तैयार हैं। इन्हें थोड़ी देर हवा में ही रहने दें। खुश्क हो जाने के बाद लडडूओं को एयर टाइट कंटेनर में भर लें। इन्हे आप 2 - 3 महीने तक स्टोर कर सकते हैं। 

सुझाव  

  • बेसन को थोड़े घी के साथ सूखा ही भुने , इससे बेसन जल्दी भुन जाता हैं। 
  • बेसन को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर भूनना है ताकि बेसन कढ़ाई के तले पर न लगे। 
  • बेसन के हल्का ठंडा होने पर ही उसमें तगार (बूरा) मिलाएं। गरम बेसन में मिक्स करने पर तगार पिघल जाता है जिससे लडडू जमने में अधिक समय लगता है।

Comments

  1. your recipe work out every time thank you very much

    https://www.youtube.com/watch?v=j3RvgjkLly0&t=36s

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

pyaz - hari mirch ki sabzi

प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी। onion - green chillies fry प्याज़ को न सिर्फ सलाद के रूप में कच्चा खाया जाता है बल्कि इससे हम अलग अलग तरह की सब्जी भी बना सकते है जैसे बेसन वाली प्याज की सब्ज़ी , भरवाँ  प्याज़ की सब्ज़ी। आज हम आपके साथ प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी बनाने की विधि शेयर करेंगे जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ दो मिनट में बनाई जा सकती है। यह सब्जी पूरी , परांठे , रोटी के साथ खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इस सब्जी को दाल या फिर ग्रेवी वाली करी के साथ साइड डिश की तरह भी सर्व कर सकते है। तो फिर आइये  इस सब्जी को बनाना शुरू करते हैं। आवश्यक सामग्री। ingredients   प्याज़ - 6 मध्यम  हरी मिर्च - 8 से 10  सरसों - 1/2 tsp  हींग - 1 चुटकी  हल्दी पाउडर - 1 tsp  अमचूर - 1 tsp  गरम मसाला - 1/2 tsp  देगी मिर्च - 1/2 tsp  तेल - 1 tbsp  नमक - स्वादानुसार  हरा धनिया - गार्न...

Chilli potato

चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato आवश्यक सामग्री - ingredients for chilli potato आलू - 2 बड़े (250 gm) हरी मिर्च - 1-2 बारीक़ कटी हुई  अदरक लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच  शिमलामिर्च  - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटी हुई) छोटा प्याज़ - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ ) सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच  रेड चिल्ली सॉस - 1 छोटा चम्मच  टोमेटो सॉस - 1 बड़ा चम्मच  कॉर्न फ्लोर  - 1 बड़ा चम्मच  (चौथाई कप पानी में घुला हुआ) देगी मिर्च - 1 छोटा चम्मच  नमक - स्वादानुसार  तेल - 1 बड़ा चम्मच  घोल  मैदा - 1/4 कप  कॉर्न फ्लोर - 1/4 कप  नमक - 1/2 छोटा चम्मच  अजीनो मोटो - 1 चुटकी  (ऑप्शनल) देगी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच तेल -1 बड़ा चम्मच    विधि - How to make Chili Pot...

protein powder

Homemade Protein Powder | How To Make Protein Powder At Home | Protein Powder recipe in hindi भागदौड़ भरी ज़िन्दगी और गलत खान - पान की आदतों की वजह से हम सब में कहीं न कहीं प्रोटीन की कमी जरूर हो जाती है जिसे हम सभी मार्किट में मिलने वाले महंगे महंगे प्रोटीन पाउडर खरीद कर पूरा करने की कोशिश करते हैं। इन प्रोटीन पाउडर के बहुत सारे साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए आज हम घर पर ही प्रोटीन पाउडर बनाएंगे जो बनाना बहुत ही आसान है और इसे परिवार के सभी सदस्य प्रयोग कर सकते हैं। जो यंगस्टर्स जिम में जाकर वर्कआउट करना पसंद करते हैं उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद हैं। आवश्यक सामग्री | ingredients भुने चने - 100 ग्राम (बिना छिलके वाले) बादाम - 100 ग्राम  मूंगफली दाना - 100 ग्राम  मिल्क पाउडर - 100 ग्राम  छोटी इलाइची - 2 से 3  विधि | method   सबसे पहले एक भारी तले के पैन में मूंगफली दाने को लगातार चलते हुए हल्का भून लें और इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।  इसी प्रकार बादाम और चनों को भी भून लें।  अब इ...