Skip to main content

makhana namkeen

Makhana Namkeen | Makhana namkeen recipe in hindi | Navratri Special recipe


व्रत में बनाकर खायी जाने वाली मखाना नमकीन बेहद ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। वैसे मखाना नमकीन को कभी भी बनाकर खा सकते हैं। जब भी कुछ हल्का - फुल्का स्नैक खाने का मन हो तब इस मखाना नमकीन को बनाकर खाया जा सकता है। इसे आप सफर में भी ले जा सकते हैं और बच्चों को कुरकुरे , चिप्स की जगह भी यह नमकीन दे सकते हैं।

 आवश्यक सामग्री। ingredients
  • मखाना - 100 ग्राम 
  • घी - 1 टेबलस्पून 
  • काली मिर्च - 1 टीस्पून 
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार 
  • देगी मिर्च - 1/2 टीस्पून
  • चाट मसाला - 1/2 टीस्पून 


विधि। method

  •  सबसे पहले कढ़ाई में मखाने डालकर धीमी आँच पर मखानों को अलट पलट कर हल्का गुलाबी होने तक सेक लें।
  • जब मखाने क्रिस्पी होने लगे तब इसमें घी , काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें।  
व्रत के लिए मखाना नमकीन तैयार है। अब इन्हें एक प्लेट में निकल लें और पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।
  • अगर आप बिना व्रत के इन्हे खाना चाहते हैं और इन्हे और ज्यादा चटपटा बनाना चाहते हैं तो इनमें भूनते समय थोड़ी सी देगी मिर्च और चाट मसाला भी मिला दें। 
चटपटी मखाना नमकीन तैयार है। आप इन्हे एयर टाइट कंटेनर में भर कर 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Chilli potato

चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato आवश्यक सामग्री - ingredients for chilli potato आलू - 2 बड़े (250 gm) हरी मिर्च - 1-2 बारीक़ कटी हुई  अदरक लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच  शिमलामिर्च  - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटी हुई) छोटा प्याज़ - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ ) सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच  रेड चिल्ली सॉस - 1 छोटा चम्मच  टोमेटो सॉस - 1 बड़ा चम्मच  कॉर्न फ्लोर  - 1 बड़ा चम्मच  (चौथाई कप पानी में घुला हुआ) देगी मिर्च - 1 छोटा चम्मच  नमक - स्वादानुसार  तेल - 1 बड़ा चम्मच  घोल  मैदा - 1/4 कप  कॉर्न फ्लोर - 1/4 कप  नमक - 1/2 छोटा चम्मच  अजीनो मोटो - 1 चुटकी  (ऑप्शनल) देगी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच तेल -1 बड़ा चम्मच    विधि - How to make Chili Pot...

Besan Ladoo

Besan Ladoo | Besan Ladoo Recipe In Hindi | Besan Ka Laddu | Diwali Recipes बेसन के लडडू ख़ास तौर पर दिवाली और अन्य त्योहारोंं पर बनाएं जाते हैं। यह उत्तर भारत की एक लोकप्रिय  मिठाई है। बेसन के लडडू  बनाना बहुत आसान है और इन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इन्हे बना कर ये एयर टाइट कंटेनर में भर दिए जाए तो ये 2 महीने तक ख़राब नहीं होते। तो आइये आज बेसन के लडडू बनाते हैं। आवश्यक सामग्री। ingredients  मोटा पिसा बेसन - 250 ग्राम (2 कप ) घी - 200 ग्राम (1 कप थोड़ा कम ) तगार (बूरा) - 250 ग्राम (1 कप ) इलाइची पाउडर - 1/2 टीस्पून  पिस्ते -  गार्निश के लिए  विधि। method एक कढ़ाई में बेसन और 2 - 3 टेबलस्पून घी डालकर कलछी से लगातार चलाते हुए बेसन को भून लें। जब बेसन हल्का गुलाबी होने लगे तब उसमें 2 - 3 स्पून घी और डालकर लगातार चलाते हुए भून लें। जब बेसन में से अच्छी खुशबू आने लगे तो उसमें इतना घी डालें की एक गाढ़ा पेस्ट सा बन जाये। सारा घी एक साथ नहीं डालेंगे। जब बेसन हल्का ब्राउन होने लगे तब उसमें एक टेबलस्पून पानी ...