अचारी कुंदरू। aachari kundru कुंदरू को टिन्डोरा , टेन्डली , ivy guard आदि कई नामों से जाना जाता है। ये देखने में लगभग परवल जैसे होते है। इससे कई तरह की सब्ज़ी , अचार तथा चटनी बनाई जा सकती हैं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट तथा पौष्टिक होती है। आइये आज हम अचारी कुंदरू बनाना सीखते हैं। ये सब्ज़ी पूरी , परांठे और रोटी के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। आवश्यक सामग्री। ingredients कुंदरू - 1/2 kg तेल - 2 tbsp. जीरा - 1/2 tsp सरसों - 1/2 tsp मेथी दाना - 1/4 tsp हींग - 1 चुटकी धनिया पाउडर - 1 tbsp सौंफ पाउडर - 2 tsp हल्दी - 1 tsp लाल मिर्च - 1 tsp गरम मसाला - 1/2 tsp अमचूर - 1/2 tsp नमक - 2 tsp (स्वादानुसार) हरा धनिया - सजाने के लिए विधि। method कुंदरू को पानी से धो कर दोनों ओर से डंठल काट कर हटा दीजिये। अब लम्बाई में 4 टुकड़े करते हु...