Skip to main content

Posts

Showing posts with the label snacks

makhana namkeen

Makhana Namkeen | Makhana namkeen recipe in hindi | Navratri Special recipe व्रत में बनाकर खायी जाने वाली मखाना नमकीन बेहद ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। वैसे मखाना नमकीन को कभी भी बनाकर खा सकते हैं। जब भी कुछ हल्का - फुल्का स्नैक खाने का मन हो तब इस मखाना नमकीन को बनाकर खाया जा सकता है। इसे आप सफर में भी ले जा सकते हैं और बच्चों को कुरकुरे , चिप्स की जगह भी यह नमकीन दे सकते हैं।   आवश्यक   सामग्री। ingredients मखाना - 100 ग्राम  घी - 1 टेबलस्पून  काली मिर्च - 1 टीस्पून  सेंधा नमक - स्वादानुसार  देगी मिर्च - 1/2 टीस्पून चाट मसाला - 1/2 टीस्पून  विधि। method  सबसे पहले कढ़ाई में मखाने डालकर धीमी आँच पर मखानों को अलट पलट कर हल्का गुलाबी होने तक सेक लें। जब मखाने क्रिस्पी होने लगे तब इसमें घी , काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें।   व्रत के लिए मखाना नमकीन तैयार है। अब इन्हें एक प्लेट में निकल लें और पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयर टाइट कंट...

kanda poha

kanda poha | how to make kanda poha | mumbai roadside recipes |  poha recipe कांदा पोहा एक बहुत ही स्वादिष्ट , पौष्टिक और कम समय में बनने वाला नाश्ता है। यह महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का एक लोकप्रिय व्यंजन है और वहां पर स्ट्रीट फ़ूड के रूप में भी फेमस है। इसे आप ब्रेकफास्ट में या शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। बच्चों के लंच में भी दें सकते हैं। तो आइये बनाते हैं - आवश्यक सामग्री | ingredients पोहा - 150 ग्राम (2 cups) प्याज़ - 2 मध्यम (कटी हुई) मूंगफली दाना - 1/2 कप  काली सरसों - 1 टी स्पून  कड़ी पत्ता - 8 से 10  हल्दी पाउडर - 1 टीस्पून   लाल मिर्च - 1/2 टीस्पून  हरी मिर्च - २ (बारीक़ कटी हुई) हरा धनिया - 1 टेबलस्पून (बारीक़ कटा हुआ) नींबू का रस - 2 टीस्पून   नमक - स्वादानुसार  रिफाइंड आयल - 2 टेबलस्पून  विधि। method   पोहा को साफ़ कर लें। अब पोहे को एक स्ट्रेनर में डालकर उसपर 1 - 2 गिलास पानी डालें।  सारा पानी निकलने के बाद 15 मिनट के लिए पोहे को फूलने के लिए रख दें...

bread pulav

Bread Pulao Becipe | Bread Upma | Kids Lunchbox Special | Quick And Easy Breakfast | ब्रेड पोहा        झटपट बनने वाला ब्रेड पुलाव या ब्रेड उपमा बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी डिश हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट में या शाम की चाय के साथ खा सकते हैं और बच्चों के लंच में भी दे सकते हैं। आवश्यक सामग्री। ingredients ब्रेड - 6 स्लाइस  मूंगफली के दाने - 2 tbsp प्याज़ - 2 (बारीक़ कटी हुए) शिमला मिर्च - 1/2 (बारीक़ कटी हुए) हरी मिर्च - 1 (बारीक़ कटी हुए) हल्दी - 1/2 tsp  लाल मिर्च - 1/2 tsp  सरसो के दाने - 1 tsp  रिफाइंड - 1 tbsp  टोमेटो सॉस - 1 tbsp हरा धनिया - 2 से 3 tbsp (बारीक़ कटा हुआ) नमक - स्वादानुसार  भुजिया सेव - 2 से 3 tbsp   विधि। method  ब्रेड पुलाव या ब्रेड उपमा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को चौकोर टुकड़ों में काट लें।  अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें और इसमें सरसों के दाने डालकर चटकने दें फिर इसमें मूंगफली के दाने डालकर ब्राउन होने तक भून लें।  अब इसमे...

suji ke pakode

सूजी के कुरकुरे पकोड़े।  crispy suji pakora  अगर आप पकोड़ों के शौक़ीन हैं तो बनाये कुरकुरे हलके फुल्के इंस्टेंट सूजी पकोड़े। किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक। आवश्यक सामग्री। ingredients  सूजी - 1 कप  दही - 1 कप  पत्ता गोभी - 1/4 कप  ( बारीक़ कटी हुई )  प्याज़ - 1/4 कप  ( बारीक़ कटी हुई ) शिमला मिर्च - 1/4 कप  ( बारीक़ कटी हुई ) हरा धनिए -  1/4 कप ( बारीक़ कटा हुआ ) देगी मिर्च - 1 टीस्पून  नमक - स्वादानुसार  तेल - तलने के लिए  विधि। method एक बड़े प्याले में सूजी और दही को मिलाकर 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें ताकि सूजी फूल कर तैयार हो जाये।  सूजी के फूल जाने पर  इसमें बारीक़ कटी हुई पत्ता गोभी , प्याज़ , शिमला मिर्च , हरा धनिया , बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च , नमक और देगी मिर्च दाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें।  एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख दें। जब तेल अच्छे से गरम हो जाये तो कढ़ाई में पकोड़े तलने के लि...

Chilli potato

चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato आवश्यक सामग्री - ingredients for chilli potato आलू - 2 बड़े (250 gm) हरी मिर्च - 1-2 बारीक़ कटी हुई  अदरक लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच  शिमलामिर्च  - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटी हुई) छोटा प्याज़ - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ ) सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच  रेड चिल्ली सॉस - 1 छोटा चम्मच  टोमेटो सॉस - 1 बड़ा चम्मच  कॉर्न फ्लोर  - 1 बड़ा चम्मच  (चौथाई कप पानी में घुला हुआ) देगी मिर्च - 1 छोटा चम्मच  नमक - स्वादानुसार  तेल - 1 बड़ा चम्मच  घोल  मैदा - 1/4 कप  कॉर्न फ्लोर - 1/4 कप  नमक - 1/2 छोटा चम्मच  अजीनो मोटो - 1 चुटकी  (ऑप्शनल) देगी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच तेल -1 बड़ा चम्मच    विधि - How to make Chili Pot...