kanda poha | how to make kanda poha | mumbai roadside recipes | poha recipe कांदा पोहा एक बहुत ही स्वादिष्ट , पौष्टिक और कम समय में बनने वाला नाश्ता है। यह महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का एक लोकप्रिय व्यंजन है और वहां पर स्ट्रीट फ़ूड के रूप में भी फेमस है। इसे आप ब्रेकफास्ट में या शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। बच्चों के लंच में भी दें सकते हैं। तो आइये बनाते हैं - आवश्यक सामग्री | ingredients पोहा - 150 ग्राम (2 cups) प्याज़ - 2 मध्यम (कटी हुई) मूंगफली दाना - 1/2 कप काली सरसों - 1 टी स्पून कड़ी पत्ता - 8 से 10 हल्दी पाउडर - 1 टीस्पून लाल मिर्च - 1/2 टीस्पून हरी मिर्च - २ (बारीक़ कटी हुई) हरा धनिया - 1 टेबलस्पून (बारीक़ कटा हुआ) नींबू का रस - 2 टीस्पून नमक - स्वादानुसार रिफाइंड आयल - 2 टेबलस्पून विधि। method पोहा को साफ़ कर लें। अब पोहे को एक स्ट्रेनर में डालकर उसपर 1 - 2 गिलास पानी डालें। सारा पानी निकलने के बाद 15 मिनट के लिए पोहे को फूलने के लिए रख दें...