Skip to main content

garam masala

गरम मसाला | how to make garam masala powder


भारतीय पकवानों में गरम मसाले का अपना ही एक महत्व है। गरम मसाला न सिर्फ हमारे खाने की स्वाद और खुशबू को बढ़ाता है बल्कि इसमें बहुत सारे औषधीय गुण भी होते है। बाजार से खरीदे गए मसाले की अपेक्षा घर में बने हुए मसाले की गुणवत्ता अधिक होती है। इसे बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। तो आइये आज हम भी इसे बनाना सीखते हैं।  

आवश्यक सामग्री  - ingredients for garam masala
  • दालचीनी - 20 gm 
  • काली मिर्च - 20 gm 
  • जीरा - 20 gm 
  • बड़ी इलायची - 15 gm 
  • लौंग - 10 gm
  • तेजपत्ते - 5 से 6 
विधि - how to make garam masala powder
  • सभी मसालों को अच्छी तरह साफ़ कर लें। 
  • अब गैस पर एक पैन चढ़ाकर मसालों को 2 मिनट तक भून लें ताकि इनकी नमी निकल जाये।
  •  आप चाहे तो सभी मसालों को 3-4 घंटों के लिए धूप में भी सुखा सकते हैं। 
  • अब इन सभी मसालों को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा करेंगे। 
  • अब इन्हें मिक्सी में बारीक़ पीस लें। 

आपका गरम मसाला तैयार है। मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लें, और 6 महिने तक प्रयोग में लायें.


गरम मसाला | how to make garam masala powder video in hindi



Comments

  1. I am really impressed with your blog article, such great & useful knowledge you mentioned here.
    Your post is very informative. I have read all your posts and all are very informative. Thanks for sharing and keep it up like this.
    Indian Dessert Recipes

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

pyaz - hari mirch ki sabzi

प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी। onion - green chillies fry प्याज़ को न सिर्फ सलाद के रूप में कच्चा खाया जाता है बल्कि इससे हम अलग अलग तरह की सब्जी भी बना सकते है जैसे बेसन वाली प्याज की सब्ज़ी , भरवाँ  प्याज़ की सब्ज़ी। आज हम आपके साथ प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी बनाने की विधि शेयर करेंगे जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ दो मिनट में बनाई जा सकती है। यह सब्जी पूरी , परांठे , रोटी के साथ खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इस सब्जी को दाल या फिर ग्रेवी वाली करी के साथ साइड डिश की तरह भी सर्व कर सकते है। तो फिर आइये  इस सब्जी को बनाना शुरू करते हैं। आवश्यक सामग्री। ingredients   प्याज़ - 6 मध्यम  हरी मिर्च - 8 से 10  सरसों - 1/2 tsp  हींग - 1 चुटकी  हल्दी पाउडर - 1 tsp  अमचूर - 1 tsp  गरम मसाला - 1/2 tsp  देगी मिर्च - 1/2 tsp  तेल - 1 tbsp  नमक - स्वादानुसार  हरा धनिया - गार्न...

kanda poha

kanda poha | how to make kanda poha | mumbai roadside recipes |  poha recipe कांदा पोहा एक बहुत ही स्वादिष्ट , पौष्टिक और कम समय में बनने वाला नाश्ता है। यह महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का एक लोकप्रिय व्यंजन है और वहां पर स्ट्रीट फ़ूड के रूप में भी फेमस है। इसे आप ब्रेकफास्ट में या शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। बच्चों के लंच में भी दें सकते हैं। तो आइये बनाते हैं - आवश्यक सामग्री | ingredients पोहा - 150 ग्राम (2 cups) प्याज़ - 2 मध्यम (कटी हुई) मूंगफली दाना - 1/2 कप  काली सरसों - 1 टी स्पून  कड़ी पत्ता - 8 से 10  हल्दी पाउडर - 1 टीस्पून   लाल मिर्च - 1/2 टीस्पून  हरी मिर्च - २ (बारीक़ कटी हुई) हरा धनिया - 1 टेबलस्पून (बारीक़ कटा हुआ) नींबू का रस - 2 टीस्पून   नमक - स्वादानुसार  रिफाइंड आयल - 2 टेबलस्पून  विधि। method   पोहा को साफ़ कर लें। अब पोहे को एक स्ट्रेनर में डालकर उसपर 1 - 2 गिलास पानी डालें।  सारा पानी निकलने के बाद 15 मिनट के लिए पोहे को फूलने के लिए रख दें...

Besan Ladoo

Besan Ladoo | Besan Ladoo Recipe In Hindi | Besan Ka Laddu | Diwali Recipes बेसन के लडडू ख़ास तौर पर दिवाली और अन्य त्योहारोंं पर बनाएं जाते हैं। यह उत्तर भारत की एक लोकप्रिय  मिठाई है। बेसन के लडडू  बनाना बहुत आसान है और इन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इन्हे बना कर ये एयर टाइट कंटेनर में भर दिए जाए तो ये 2 महीने तक ख़राब नहीं होते। तो आइये आज बेसन के लडडू बनाते हैं। आवश्यक सामग्री। ingredients  मोटा पिसा बेसन - 250 ग्राम (2 कप ) घी - 200 ग्राम (1 कप थोड़ा कम ) तगार (बूरा) - 250 ग्राम (1 कप ) इलाइची पाउडर - 1/2 टीस्पून  पिस्ते -  गार्निश के लिए  विधि। method एक कढ़ाई में बेसन और 2 - 3 टेबलस्पून घी डालकर कलछी से लगातार चलाते हुए बेसन को भून लें। जब बेसन हल्का गुलाबी होने लगे तब उसमें 2 - 3 स्पून घी और डालकर लगातार चलाते हुए भून लें। जब बेसन में से अच्छी खुशबू आने लगे तो उसमें इतना घी डालें की एक गाढ़ा पेस्ट सा बन जाये। सारा घी एक साथ नहीं डालेंगे। जब बेसन हल्का ब्राउन होने लगे तब उसमें एक टेबलस्पून पानी ...