Skip to main content

Posts

pyaz - hari mirch ki sabzi

प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी। onion - green chillies fry प्याज़ को न सिर्फ सलाद के रूप में कच्चा खाया जाता है बल्कि इससे हम अलग अलग तरह की सब्जी भी बना सकते है जैसे बेसन वाली प्याज की सब्ज़ी , भरवाँ  प्याज़ की सब्ज़ी। आज हम आपके साथ प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी बनाने की विधि शेयर करेंगे जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ दो मिनट में बनाई जा सकती है। यह सब्जी पूरी , परांठे , रोटी के साथ खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इस सब्जी को दाल या फिर ग्रेवी वाली करी के साथ साइड डिश की तरह भी सर्व कर सकते है। तो फिर आइये  इस सब्जी को बनाना शुरू करते हैं। आवश्यक सामग्री। ingredients   प्याज़ - 6 मध्यम  हरी मिर्च - 8 से 10  सरसों - 1/2 tsp  हींग - 1 चुटकी  हल्दी पाउडर - 1 tsp  अमचूर - 1 tsp  गरम मसाला - 1/2 tsp  देगी मिर्च - 1/2 tsp  तेल - 1 tbsp  नमक - स्वादानुसार  हरा धनिया - गार्न...

coconut ladoo

नारियल के लड्डू। coconut ladoo with condensed milk नारियल के लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान होते है। इन्हे आप होली , दीपावली , रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर बहुत ही आसानी से बना सकते है और आप इन्हे अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी दे सकते ह।  नारियल के लड्डू कंडेंस्ड मिल्क और मावा दोनों से ही बना सकते है।  आज हम इन्हे कंडेंस्ड मिल्क से बनाएंगे।  आवश्यक सामग्री। ingredients  नारियल का बुरादा (desiccated coconut) - 2 कप  कंडेंस्ड मिल्क  - 200 g  देसी घी - 1 tsp  इलाइची पाउडर - 1 to 2 चुटकी   नारियल का बुरादा (desiccated coconut) - 1/4 कप  (लड्डू को कोट करने के लिए) बारीक़ कटा हुआ पिस्ता - 1 tbsp  (लड्डू को गार्निश करने के लिए) विधि। coconut ladoo recipe     सबसे पहले एक हैवी बॉटम  में एक चम्मच देसी घी को गरम कीजिये।  अब इसमें नारियल का बुरादा डालकर 30 से 40 सेकेंड तक लगातार चलाते हुए भून लीजिये।  ...

condensed milk

इंस्टेंट कंडेंस्ड मिल्क । instant condensed milk recipe कंडेंस्ड मिल्क गाढ़ा किया हुआ दूध होता है जिसमे चीनी भी मिली होती है। इससे आप बहुत सारी मिठाइयां , आइस क्रीम्स और एग्ग्लेस केक्स बनाने में यूज़ कर सकते है। इसे बहुत ही आसानी से मिल्क पाउडर से घर पर 2 मिनट में तैयार किया जा सकता है। तो आइये देखते है इसे बनाने की विधि।  आवश्यक सामग्री। ingredients for condensed milk मिल्क पाउडर - 1 कप  पीसी हुई चीनी - 1/2  कप  पिघला हुआ मक्खन - 1 tsp  कोर्न्फ्लौर - 1 tsp  बेकिंग पाउडर - 1 चुटकी गुनगुना पानी - आवश्यकता अनुसार   विधि। method सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालकर मिक्स करेंगे। जब हमें फ्री फ्लोइंग कन्सिस्टेन्सी मिल जाएगी तो हम पानी डालना बंद कर देंगे।  अब एक हैवी बॉटम पैन में इस मिक्सचर को डालकर लगातार चलाते हुए एक बॉईल आने तक पकाएंगे।  अब इसे एक बाउल में निकलकर ठंडा करेंगे।  इंस्टेंट कंडेंस्ड मिल्क तैयार है...

garam masala

गरम मसाला | how to make garam masala powder भारतीय पकवानों में गरम मसाले का अपना ही एक महत्व है। गरम मसाला न सिर्फ हमारे खाने की स्वाद और खुशबू को बढ़ाता है बल्कि इसमें बहुत सारे औषधीय गुण भी होते है। बाजार से खरीदे गए मसाले की अपेक्षा घर में बने हुए मसाले की गुणवत्ता अधिक होती है। इसे बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। तो आइये आज हम भी इसे बनाना सीखते हैं।    आवश्यक सामग्री  - ingredients for garam masala दालचीनी   - 20 gm  काली मिर्च - 20 gm  जीरा - 20 gm  बड़ी इलायची - 15 gm  लौंग - 10 gm तेजपत्ते - 5 से 6  विधि - how to make garam masala powder सभी मसालों को अच्छी तरह साफ़ कर लें।   अब गैस पर एक पैन चढ़ाकर मसालों को 2 मिनट तक भून लें ताकि इनकी नमी निकल जाये।  आप चाहे तो सभी मसालों को 3-4 घंटों के लिए धूप में भी सुखा सकते हैं।  अब इन सभी मसालों को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा करेंगे।  अब इन्हें ...

Restaurant Style Dal Makhani

रेस्टोरेंट स्टाइल  दाल मखनी - Restaurant Sytle Dal Makhani Recipe   पंजाब की लोकप्रिय दाल - दाल मखनी सभी को बहुत पसंद आती है। ये सभी रेस्टोरेंट और पार्टी मेन्यू में अवश्य शामिल होती है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ - साथ यह बहुत स्वास्थय वर्धक भी होती है  |  आइये आज हम भी एकदम सरल तरीके से रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाते है।    4-5 लोगों के लिए  समय - 50 मिनट  आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani काली साबुत उड़द - 100 gm (1/2 कप ) राजमा - 50 gm (1/4 कप ) टमाटर - 150 gm हरी मिर्च - 2-3 अदरक - 1 इंच का टुकड़ा  मक्खन - 150 gm बड़ी इलाइची - 1 तेज पत्ता - 1 देगी मिर्च - 1 छोटी चम्मच  नमक - स्वादानुसार  छौंकने  के लिए घी - 1 टेबल स्पून  जीरा - 1/2 टी स्पून  लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून  अदरक - 1 टी स्पून बारीक़ कटा ह...

Chilli potato

चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato आवश्यक सामग्री - ingredients for chilli potato आलू - 2 बड़े (250 gm) हरी मिर्च - 1-2 बारीक़ कटी हुई  अदरक लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच  शिमलामिर्च  - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटी हुई) छोटा प्याज़ - 1 (चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ ) सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच  रेड चिल्ली सॉस - 1 छोटा चम्मच  टोमेटो सॉस - 1 बड़ा चम्मच  कॉर्न फ्लोर  - 1 बड़ा चम्मच  (चौथाई कप पानी में घुला हुआ) देगी मिर्च - 1 छोटा चम्मच  नमक - स्वादानुसार  तेल - 1 बड़ा चम्मच  घोल  मैदा - 1/4 कप  कॉर्न फ्लोर - 1/4 कप  नमक - 1/2 छोटा चम्मच  अजीनो मोटो - 1 चुटकी  (ऑप्शनल) देगी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच तेल -1 बड़ा चम्मच    विधि - How to make Chili Pot...