Skip to main content

Posts

Featured Post

Besan Ladoo

Besan Ladoo | Besan Ladoo Recipe In Hindi | Besan Ka Laddu | Diwali Recipes बेसन के लडडू ख़ास तौर पर दिवाली और अन्य त्योहारोंं पर बनाएं जाते हैं। यह उत्तर भारत की एक लोकप्रिय  मिठाई है। बेसन के लडडू  बनाना बहुत आसान है और इन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इन्हे बना कर ये एयर टाइट कंटेनर में भर दिए जाए तो ये 2 महीने तक ख़राब नहीं होते। तो आइये आज बेसन के लडडू बनाते हैं। आवश्यक सामग्री। ingredients  मोटा पिसा बेसन - 250 ग्राम (2 कप ) घी - 200 ग्राम (1 कप थोड़ा कम ) तगार (बूरा) - 250 ग्राम (1 कप ) इलाइची पाउडर - 1/2 टीस्पून  पिस्ते -  गार्निश के लिए  विधि। method एक कढ़ाई में बेसन और 2 - 3 टेबलस्पून घी डालकर कलछी से लगातार चलाते हुए बेसन को भून लें। जब बेसन हल्का गुलाबी होने लगे तब उसमें 2 - 3 स्पून घी और डालकर लगातार चलाते हुए भून लें। जब बेसन में से अच्छी खुशबू आने लगे तो उसमें इतना घी डालें की एक गाढ़ा पेस्ट सा बन जाये। सारा घी एक साथ नहीं डालेंगे। जब बेसन हल्का ब्राउन होने लगे तब उसमें एक टेबलस्पून पानी की छींटे लगा दें। इससे बेसन में झाग बनेंगें और बे
Recent posts

makhana namkeen

Makhana Namkeen | Makhana namkeen recipe in hindi | Navratri Special recipe व्रत में बनाकर खायी जाने वाली मखाना नमकीन बेहद ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। वैसे मखाना नमकीन को कभी भी बनाकर खा सकते हैं। जब भी कुछ हल्का - फुल्का स्नैक खाने का मन हो तब इस मखाना नमकीन को बनाकर खाया जा सकता है। इसे आप सफर में भी ले जा सकते हैं और बच्चों को कुरकुरे , चिप्स की जगह भी यह नमकीन दे सकते हैं।   आवश्यक   सामग्री। ingredients मखाना - 100 ग्राम  घी - 1 टेबलस्पून  काली मिर्च - 1 टीस्पून  सेंधा नमक - स्वादानुसार  देगी मिर्च - 1/2 टीस्पून चाट मसाला - 1/2 टीस्पून  विधि। method  सबसे पहले कढ़ाई में मखाने डालकर धीमी आँच पर मखानों को अलट पलट कर हल्का गुलाबी होने तक सेक लें। जब मखाने क्रिस्पी होने लगे तब इसमें घी , काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें।   व्रत के लिए मखाना नमकीन तैयार है। अब इन्हें एक प्लेट में निकल लें और पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। अगर आप बिना व्रत के इन्हे खाना चाहते हैं और इन्हे और ज्यादा चटपटा बनाना चाह

kanda poha

kanda poha | how to make kanda poha | mumbai roadside recipes |  poha recipe कांदा पोहा एक बहुत ही स्वादिष्ट , पौष्टिक और कम समय में बनने वाला नाश्ता है। यह महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का एक लोकप्रिय व्यंजन है और वहां पर स्ट्रीट फ़ूड के रूप में भी फेमस है। इसे आप ब्रेकफास्ट में या शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। बच्चों के लंच में भी दें सकते हैं। तो आइये बनाते हैं - आवश्यक सामग्री | ingredients पोहा - 150 ग्राम (2 cups) प्याज़ - 2 मध्यम (कटी हुई) मूंगफली दाना - 1/2 कप  काली सरसों - 1 टी स्पून  कड़ी पत्ता - 8 से 10  हल्दी पाउडर - 1 टीस्पून   लाल मिर्च - 1/2 टीस्पून  हरी मिर्च - २ (बारीक़ कटी हुई) हरा धनिया - 1 टेबलस्पून (बारीक़ कटा हुआ) नींबू का रस - 2 टीस्पून   नमक - स्वादानुसार  रिफाइंड आयल - 2 टेबलस्पून  विधि। method   पोहा को साफ़ कर लें। अब पोहे को एक स्ट्रेनर में डालकर उसपर 1 - 2 गिलास पानी डालें।  सारा पानी निकलने के बाद 15 मिनट के लिए पोहे को फूलने के लिए रख दें।  कढ़ाई को गैस पे रखें और उसमें तेल डालकर गरम करें। अब इसमें मूंगफली के दाने डालकर

protein powder

Homemade Protein Powder | How To Make Protein Powder At Home | Protein Powder recipe in hindi भागदौड़ भरी ज़िन्दगी और गलत खान - पान की आदतों की वजह से हम सब में कहीं न कहीं प्रोटीन की कमी जरूर हो जाती है जिसे हम सभी मार्किट में मिलने वाले महंगे महंगे प्रोटीन पाउडर खरीद कर पूरा करने की कोशिश करते हैं। इन प्रोटीन पाउडर के बहुत सारे साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए आज हम घर पर ही प्रोटीन पाउडर बनाएंगे जो बनाना बहुत ही आसान है और इसे परिवार के सभी सदस्य प्रयोग कर सकते हैं। जो यंगस्टर्स जिम में जाकर वर्कआउट करना पसंद करते हैं उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद हैं। आवश्यक सामग्री | ingredients भुने चने - 100 ग्राम (बिना छिलके वाले) बादाम - 100 ग्राम  मूंगफली दाना - 100 ग्राम  मिल्क पाउडर - 100 ग्राम  छोटी इलाइची - 2 से 3  विधि | method   सबसे पहले एक भारी तले के पैन में मूंगफली दाने को लगातार चलते हुए हल्का भून लें और इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।  इसी प्रकार बादाम और चनों को भी भून लें।  अब इन सभी चीज़ों को 4 से 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें।   सभी चीज़ों को मिक्सी में बार

bread pulav

Bread Pulao Becipe | Bread Upma | Kids Lunchbox Special | Quick And Easy Breakfast | ब्रेड पोहा        झटपट बनने वाला ब्रेड पुलाव या ब्रेड उपमा बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी डिश हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट में या शाम की चाय के साथ खा सकते हैं और बच्चों के लंच में भी दे सकते हैं। आवश्यक सामग्री। ingredients ब्रेड - 6 स्लाइस  मूंगफली के दाने - 2 tbsp प्याज़ - 2 (बारीक़ कटी हुए) शिमला मिर्च - 1/2 (बारीक़ कटी हुए) हरी मिर्च - 1 (बारीक़ कटी हुए) हल्दी - 1/2 tsp  लाल मिर्च - 1/2 tsp  सरसो के दाने - 1 tsp  रिफाइंड - 1 tbsp  टोमेटो सॉस - 1 tbsp हरा धनिया - 2 से 3 tbsp (बारीक़ कटा हुआ) नमक - स्वादानुसार  भुजिया सेव - 2 से 3 tbsp   विधि। method  ब्रेड पुलाव या ब्रेड उपमा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को चौकोर टुकड़ों में काट लें।  अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें और इसमें सरसों के दाने डालकर चटकने दें फिर इसमें मूंगफली के दाने डालकर ब्राउन होने तक भून लें।  अब इसमें कटी हुई प्याज़ डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें। प्याज़ भुनने के बाद कटी  हुई शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालक

suji ke pakode

सूजी के कुरकुरे पकोड़े।  crispy suji pakora  अगर आप पकोड़ों के शौक़ीन हैं तो बनाये कुरकुरे हलके फुल्के इंस्टेंट सूजी पकोड़े। किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक। आवश्यक सामग्री। ingredients  सूजी - 1 कप  दही - 1 कप  पत्ता गोभी - 1/4 कप  ( बारीक़ कटी हुई )  प्याज़ - 1/4 कप  ( बारीक़ कटी हुई ) शिमला मिर्च - 1/4 कप  ( बारीक़ कटी हुई ) हरा धनिए -  1/4 कप ( बारीक़ कटा हुआ ) देगी मिर्च - 1 टीस्पून  नमक - स्वादानुसार  तेल - तलने के लिए  विधि। method एक बड़े प्याले में सूजी और दही को मिलाकर 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें ताकि सूजी फूल कर तैयार हो जाये।  सूजी के फूल जाने पर  इसमें बारीक़ कटी हुई पत्ता गोभी , प्याज़ , शिमला मिर्च , हरा धनिया , बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च , नमक और देगी मिर्च दाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें।  एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख दें। जब तेल अच्छे से गरम हो जाये तो कढ़ाई में पकोड़े तलने के लिए डाल दें और गैस मध्यम कर लें। पकोड़ों को नीचे की ओर से ब्राउन होने के बाद पलट लें और चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लें।    एक बार के प

achari kundru recipe

अचारी कुंदरू। aachari kundru कुंदरू को टिन्डोरा , टेन्डली , ivy guard आदि कई नामों से जाना जाता है। ये देखने में लगभग परवल जैसे होते है। इससे कई तरह की सब्ज़ी , अचार तथा चटनी बनाई जा सकती हैं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट तथा पौष्टिक होती है। आइये आज हम अचारी कुंदरू बनाना सीखते हैं। ये सब्ज़ी  पूरी , परांठे और रोटी के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।  आवश्यक सामग्री। ingredients  कुंदरू - 1/2 kg  तेल - 2 tbsp. जीरा - 1/2 tsp  सरसों - 1/2 tsp  मेथी दाना - 1/4 tsp  हींग - 1 चुटकी  धनिया पाउडर - 1 tbsp  सौंफ पाउडर - 2 tsp हल्दी - 1 tsp  लाल मिर्च - 1 tsp  गरम मसाला - 1/2 tsp  अमचूर - 1/2 tsp नमक - 2 tsp (स्वादानुसार)  हरा धनिया - सजाने के लिए  विधि। method   कुंदरू को पानी से धो कर दोनों ओर से डंठल काट कर हटा दीजिये। अब लम्बाई में 4 टुकड़े करते हुए काट लीजिये।  एक कढ़ाई में तेल डालिये और गरम होने के बाद इसमें सरसों , जीरा , मेथी दाना और हींग डालिये।  जब मसाले चटकने लगें तब इसमें धनिया , सौफ ,हल्दी और लाल मिर्च डालकर थोड़ा सा  भू