Skip to main content

Posts

suji ke pakode

सूजी के कुरकुरे पकोड़े।  crispy suji pakora  अगर आप पकोड़ों के शौक़ीन हैं तो बनाये कुरकुरे हलके फुल्के इंस्टेंट सूजी पकोड़े। किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक। आवश्यक सामग्री। ingredients  सूजी - 1 कप  दही - 1 कप  पत्ता गोभी - 1/4 कप  ( बारीक़ कटी हुई )  प्याज़ - 1/4 कप  ( बारीक़ कटी हुई ) शिमला मिर्च - 1/4 कप  ( बारीक़ कटी हुई ) हरा धनिए -  1/4 कप ( बारीक़ कटा हुआ ) देगी मिर्च - 1 टीस्पून  नमक - स्वादानुसार  तेल - तलने के लिए  विधि। method एक बड़े प्याले में सूजी और दही को मिलाकर 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें ताकि सूजी फूल कर तैयार हो जाये।  सूजी के फूल जाने पर  इसमें बारीक़ कटी हुई पत्ता गोभी , प्याज़ , शिमला मिर्च , हरा धनिया , बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च , नमक और देगी मिर्च दाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें।  एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख दें। जब तेल अच्छे से गरम हो जाये तो कढ़ाई में पकोड़े तलने के लि...

achari kundru recipe

अचारी कुंदरू। aachari kundru कुंदरू को टिन्डोरा , टेन्डली , ivy guard आदि कई नामों से जाना जाता है। ये देखने में लगभग परवल जैसे होते है। इससे कई तरह की सब्ज़ी , अचार तथा चटनी बनाई जा सकती हैं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट तथा पौष्टिक होती है। आइये आज हम अचारी कुंदरू बनाना सीखते हैं। ये सब्ज़ी  पूरी , परांठे और रोटी के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।  आवश्यक सामग्री। ingredients  कुंदरू - 1/2 kg  तेल - 2 tbsp. जीरा - 1/2 tsp  सरसों - 1/2 tsp  मेथी दाना - 1/4 tsp  हींग - 1 चुटकी  धनिया पाउडर - 1 tbsp  सौंफ पाउडर - 2 tsp हल्दी - 1 tsp  लाल मिर्च - 1 tsp  गरम मसाला - 1/2 tsp  अमचूर - 1/2 tsp नमक - 2 tsp (स्वादानुसार)  हरा धनिया - सजाने के लिए  विधि। method   कुंदरू को पानी से धो कर दोनों ओर से डंठल काट कर हटा दीजिये। अब लम्बाई में 4 टुकड़े करते हु...

pyaz - hari mirch ki sabzi

प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी। onion - green chillies fry प्याज़ को न सिर्फ सलाद के रूप में कच्चा खाया जाता है बल्कि इससे हम अलग अलग तरह की सब्जी भी बना सकते है जैसे बेसन वाली प्याज की सब्ज़ी , भरवाँ  प्याज़ की सब्ज़ी। आज हम आपके साथ प्याज़ - हरी मिर्च की सब्ज़ी बनाने की विधि शेयर करेंगे जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ दो मिनट में बनाई जा सकती है। यह सब्जी पूरी , परांठे , रोटी के साथ खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इस सब्जी को दाल या फिर ग्रेवी वाली करी के साथ साइड डिश की तरह भी सर्व कर सकते है। तो फिर आइये  इस सब्जी को बनाना शुरू करते हैं। आवश्यक सामग्री। ingredients   प्याज़ - 6 मध्यम  हरी मिर्च - 8 से 10  सरसों - 1/2 tsp  हींग - 1 चुटकी  हल्दी पाउडर - 1 tsp  अमचूर - 1 tsp  गरम मसाला - 1/2 tsp  देगी मिर्च - 1/2 tsp  तेल - 1 tbsp  नमक - स्वादानुसार  हरा धनिया - गार्न...

coconut ladoo

नारियल के लड्डू। coconut ladoo with condensed milk नारियल के लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान होते है। इन्हे आप होली , दीपावली , रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर बहुत ही आसानी से बना सकते है और आप इन्हे अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी दे सकते ह।  नारियल के लड्डू कंडेंस्ड मिल्क और मावा दोनों से ही बना सकते है।  आज हम इन्हे कंडेंस्ड मिल्क से बनाएंगे।  आवश्यक सामग्री। ingredients  नारियल का बुरादा (desiccated coconut) - 2 कप  कंडेंस्ड मिल्क  - 200 g  देसी घी - 1 tsp  इलाइची पाउडर - 1 to 2 चुटकी   नारियल का बुरादा (desiccated coconut) - 1/4 कप  (लड्डू को कोट करने के लिए) बारीक़ कटा हुआ पिस्ता - 1 tbsp  (लड्डू को गार्निश करने के लिए) विधि। coconut ladoo recipe     सबसे पहले एक हैवी बॉटम  में एक चम्मच देसी घी को गरम कीजिये।  अब इसमें नारियल का बुरादा डालकर 30 से 40 सेकेंड तक लगातार चलाते हुए भून लीजिये।  ...

condensed milk

इंस्टेंट कंडेंस्ड मिल्क । instant condensed milk recipe कंडेंस्ड मिल्क गाढ़ा किया हुआ दूध होता है जिसमे चीनी भी मिली होती है। इससे आप बहुत सारी मिठाइयां , आइस क्रीम्स और एग्ग्लेस केक्स बनाने में यूज़ कर सकते है। इसे बहुत ही आसानी से मिल्क पाउडर से घर पर 2 मिनट में तैयार किया जा सकता है। तो आइये देखते है इसे बनाने की विधि।  आवश्यक सामग्री। ingredients for condensed milk मिल्क पाउडर - 1 कप  पीसी हुई चीनी - 1/2  कप  पिघला हुआ मक्खन - 1 tsp  कोर्न्फ्लौर - 1 tsp  बेकिंग पाउडर - 1 चुटकी गुनगुना पानी - आवश्यकता अनुसार   विधि। method सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालकर मिक्स करेंगे। जब हमें फ्री फ्लोइंग कन्सिस्टेन्सी मिल जाएगी तो हम पानी डालना बंद कर देंगे।  अब एक हैवी बॉटम पैन में इस मिक्सचर को डालकर लगातार चलाते हुए एक बॉईल आने तक पकाएंगे।  अब इसे एक बाउल में निकलकर ठंडा करेंगे।  इंस्टेंट कंडेंस्ड मिल्क तैयार है...

garam masala

गरम मसाला | how to make garam masala powder भारतीय पकवानों में गरम मसाले का अपना ही एक महत्व है। गरम मसाला न सिर्फ हमारे खाने की स्वाद और खुशबू को बढ़ाता है बल्कि इसमें बहुत सारे औषधीय गुण भी होते है। बाजार से खरीदे गए मसाले की अपेक्षा घर में बने हुए मसाले की गुणवत्ता अधिक होती है। इसे बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। तो आइये आज हम भी इसे बनाना सीखते हैं।    आवश्यक सामग्री  - ingredients for garam masala दालचीनी   - 20 gm  काली मिर्च - 20 gm  जीरा - 20 gm  बड़ी इलायची - 15 gm  लौंग - 10 gm तेजपत्ते - 5 से 6  विधि - how to make garam masala powder सभी मसालों को अच्छी तरह साफ़ कर लें।   अब गैस पर एक पैन चढ़ाकर मसालों को 2 मिनट तक भून लें ताकि इनकी नमी निकल जाये।  आप चाहे तो सभी मसालों को 3-4 घंटों के लिए धूप में भी सुखा सकते हैं।  अब इन सभी मसालों को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा करेंगे।  अब इन्हें ...

Restaurant Style Dal Makhani

रेस्टोरेंट स्टाइल  दाल मखनी - Restaurant Sytle Dal Makhani Recipe   पंजाब की लोकप्रिय दाल - दाल मखनी सभी को बहुत पसंद आती है। ये सभी रेस्टोरेंट और पार्टी मेन्यू में अवश्य शामिल होती है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ - साथ यह बहुत स्वास्थय वर्धक भी होती है  |  आइये आज हम भी एकदम सरल तरीके से रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाते है।    4-5 लोगों के लिए  समय - 50 मिनट  आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani काली साबुत उड़द - 100 gm (1/2 कप ) राजमा - 50 gm (1/4 कप ) टमाटर - 150 gm हरी मिर्च - 2-3 अदरक - 1 इंच का टुकड़ा  मक्खन - 150 gm बड़ी इलाइची - 1 तेज पत्ता - 1 देगी मिर्च - 1 छोटी चम्मच  नमक - स्वादानुसार  छौंकने  के लिए घी - 1 टेबल स्पून  जीरा - 1/2 टी स्पून  लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून  अदरक - 1 टी स्पून बारीक़ कटा ह...